Tuesday, October 3, 2017

अपने विद्यालय को कंप्यूटर दान दिया

रमेश प्रसाद बडोनी प्रवक्ता भौतिकी राजकीय इंटर कॉलेज मिस्रास और बैभव भट्ट ग्रीन

 टेक्नोलॉजी  के सौजन्य से  आज विद्यालय को एक कंप्यूटर और डेस्कटॉप असेंबली 

एक्सेसरिस सूचना सम्प्रेषण तकनिकी के कौशल संवर्धन हेतु छात्रों के प्रयोग और 

ऑनलाइन शिक्षा या  वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से अध्यापन और शिक्षण 

अधिगम प्रक्रिया को मजबूती देने हेतु दान किया गया है | ई  लाइब्रेरी को , मूक्स  को

 अपने क्लासरूम तक पहुचाने के लिए रमेश प्रसाद बडोनी ने स्वयं के  प्रयासों से गाँधी जयंती पर स्कूल 

के उन छात्रों छात्रओं को विश्वास दिया है कि   वे सतत रुप में उनकी सेवा करते रहेंगे जो जीवन

 में कुछ करने के लिए सपने देखकर उनको पूरा करने के  लिए साधन की तलाश कर रहे हैं 

और इस दिशा में यह उनका यह  एक बहुत ही छोटा प्रयास है |

बडोनी ने कहा  कि स्कूल में कोई भी साधन वर्तमान में नहीं है और

 इस समय की प्राथमिकता में हमें कम से कम एक कंप्यूटर  जरूरत थी। 

इस कमी को उन्होंने अपने भाई बैभव को सहयोग करने को कहा जो उन्होंने 

स्वीकार कर जरुरत वाले स्कूल के लिए और शिक्षण को रुचिकर और 

संप्राप्ति स्तर  के लिए दान किया | श्री बडोनी  लंबे अर्से से आई सी टी और ऑनलाइन कोर्से क्रिएटर के

 लिए भारत सरकार को सेवा दे रहे हैं |

विद्यलाय के वर्तमान प्रधानाचार्य श्री अश्वनी जुगरान ने बडोनी के 

इस प्रयास को विद्यालय के लिए और समस्त शिक्षक समाज के लिए 

प्रेरणास्रोत बताया और समस्त साथियों को संसाधनहीन विद्यालय के विकास 

योजनायों में में तत्परता से सहयोग हेतु अपेक्षित सहयोग की गुजारिश भी की | 

इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक बसंती बिष्ट , मृणाल सनवाल , मोना पाण्डेय, इन्द्रदेव डोभाल, 

आशीष बिष्ट और विद्यालय के सभी छात्र मौजूद थे |









   

No comments:

Post a Comment